पटना में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, “श्री हनुमान और हनुमानत्व” पुस्तक का भव्य लोकार्पण

 

पटना में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, “श्री हनुमान और हनुमानत्व” पुस्तक का भव्य लोकार्पण


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना, 2 अप्रैल। डॉ. पी. के. तिवारी (पुरुषोत्तमानंद जी महाराज) के मार्गदर्शन में डॉ. पी. के. तिवारी सेवा फाउंडेशन एवं हनुमानत्व परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

इस पावन अवसर पर विधायक श्री संजय गुप्ता, हिमालया मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उमा शंकर, डॉ. शंकर प्रसाद, आकाशवाणी के निदेशक डॉ. राजकुमार नाहर, पद्मश्री विमल जैन, अनूप कुमार, आनंद आशीष, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शिवेंद्र सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का प्रेरक आयोजन बताया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. पी. के. तिवारी (पुरुषोत्तमानंद जी महाराज) द्वारा लिखित पुस्तक “श्री हनुमान और हनुमानत्व” का भव्य लोकार्पण रहा। उपस्थित अतिथियों ने इस पुस्तक को समाज, विशेषकर युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं चरित्र-निर्माण की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कृति बताया।

इस अवसर पर डॉ. सीमा तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में चरित्र, संस्कार, सेवा और जागरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा चरित्र जागृति आंदोलन को विद्यालयों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को श्रीहनुमान जी के आदर्शों से जोड़कर एक सशक्त, अनुशासित और संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सके।

समारोह के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सम्पूर्ण आयोजन भक्ति, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर उपस्थित जनसमूह के मन में गहरी छाप छोड़ गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे