कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिराव फूले जयंती धूमधाम से मनाई गई*
*कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिराव फूले जयंती धूमधाम से मनाई गई*
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
दनियावां(पटना).प्रखंड के सिंगरियावां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी एवं ज्योतिराव फूले की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी, विद्यालय की वार्डन कंचन बाला, शिक्षिका जया पटेल, समाजसेवी दिलीप कुमार, रितेश कुमार, मिठू पासवान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के 18 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केक काटकर स्थापना दिवस भी मनाया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कस्तूरबा गांधी और महात्मा ज्योतिबा फूले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से जानकारी दी।बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। विशेष रूप से समाजसेवी दिलीप कुमार ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान छात्राओं ने अपने-अपने रुचि के अनुसार करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान समाजसेवी दिलीप कुमार एवं वार्डन कंचन बाला द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राएं एवं उनके अभिभावक काफी प्रसन्न नजर आए और कार्यक्रम की सराहना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें