आहर-पईंन के अतिक्रमण पर तोप गांव के ग्रामीणों ने दिया प्रतिवेदन

 आहर-पईंन के अतिक्रमण पर तोप गांव के ग्रामीणों ने दिया प्रतिवेदन


--

पारंपरिक जलश्रोत असमय ही मृत हो रहे

--

दनियावां से यूथ एजेंडा के लिए डॉ 0 राजीव नयन की रिपोर्ट

---⛈️⛈️⛈️🌺🌺🐟🐟🌺🌺🪷🍃🍃🍃

दनियावां(पटना).प्रखंड के तोप गांव के ग्रामीणों ने पार नदी खंधा के करीब 15 एकड़ खेती योग्य भूमि पर सिंचाई के परंपरागत श्रोत पईंन के अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचलाधिकारी को प्रतिवेदन सौंपा है। 50 से ज्यादा हस्ताक्षर युक्त आवेदन में खाता 182,खसरा 1087 जिसकी लंबाई करीब 55 डीसीमिल रकबे को अतिक्रमण मुक्त कर इसकी उड़ाही की मांग की है।पईंन में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने इसे भरकर खेतनुमा रचना बना दिया है जिसके कारण इसमें बरसाती भुतही नदी की शाखा हेठलकी नदी का जल प्रवाह नहीं पहुंच पता है।ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी और लघु जल सिंचाई  विभाग के अधिकारियों से उपरोक्त पईंन की समुचित उड़ाही कर इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ⛈️⛈️🌱🌱🌾🌾

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे