पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न

 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) एवं एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण समझौते को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. मोहम्मद अली तथा एसबीआई की ओर से जैद निसार के सहयोग से अंतिम रूप दिया गया।


इस एमओयू के बाद पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक नया अवसर उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को सीखने, नवाचार करने तथा सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक अभिनव मार्ग प्राप्त होगा। यह फेलोशिप विद्यार्थियों को न केवल व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का भी अवसर देगी।


यह फेलोशिप 13 महीनों की होती है, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही, फेलोशिप को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत प्रत्येक प्रतिभागी को 1,10,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए कोई नया पहल (इनिशिएटिव) शुरू कर सकें और अपने कौशल को और बेहतर दिशा में विकसित कर सकें।


विश्वविद्यालय के कुलपति के मार्गदर्शन में तथा कुलसचिव डॉ. अबू बकर एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. राजीव रंजन के सहयोग से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित में लगातार नई दिशाओं में आगे बढ़ रहा है और रोजगार, इंटर्नशिप तथा नवाचार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. मोहम्मद अली ने कहा कि यह एमओयू पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा और विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को एक बेहतर, आधुनिक एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। डॉ. अली ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय इस फेलोशिप को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने हेतु पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे