राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विनोद तावड़े, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम के राज्यसभा सांसद के शपथ ग्रहण में शामिल हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दी बधाई*

 ‎नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से रघुवीर कश्यप की खबर - 


आज 16 /4/2026का दिन पटना वालों के लिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि


‎*राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन, विनोद तावड़े, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम के राज्यसभा सांसद के शपथ ग्रहण में  शामिल हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दी बधाई*



‎*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद के शपथ ग्रहण करने पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी बधाई*

‎*अध्यक्ष नितिन नवीन के अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से आमजन की अपेक्षाओं को नई दिशा मिलेगी: संजय सरावगी*

‎*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नया दायित्व देश और बिहार के विकास को नई गति देगा: संजय सरावगी*

‎पटना, 16 अप्रैल। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन,  महामंत्री विनोद तावड़े,  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा,  जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम के राज्यसभा सांसद के शपथ ग्रहण में  शामिल हुए और बधाई दी। इस क्रम में उंन्होने सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। 

‎उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नए दायित्व को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका यह नया दायित्व देश एवं बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा।  

‎उन्होंने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से आमजन की अपेक्षाओं को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।  

‎बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े को भी बधाई दी है।  

‎उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का राजनीतिक अनुभव देश के उच्च सदन में देश के विकास के लिए मिलता रहेगा। संसद में राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते हुए वे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बिहार से राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उंन्होने विश्वास के साथ कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी सदन में बिहार के हितों को सर्वोपरि मानते हुए जन-आकांक्षाओं को नई दिशा देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे