कबीर के राम सबसे न्यारे - मंहत ब्रजेश मुनि महाराज*

 *कबीर के राम सबसे न्यारे - मंहत ब्रजेश मुनि महाराज*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

कबीर साईं मंदिर मीठापुर  के प्रांगण में मंहत ब्रजेश मुनि महाराज जी के पावन सानिध्य में सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया इस अवसर पर महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहाकी 

एक राम दशरथ का बेटा, एक राम घट-घट में बैठा।

एक राम का सकल पसारा, एक राम सबहू से न्यारा।।

कबीर साहेब कहते हैं राम चार प्रकार के हैं, एक राम-तो राजा दशरथ के पुत्र थे जिन्होंने यहां राज किया। वो एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई तथा आदर्श राजा थे जब भी हम अपने मुल्क की बेहतरी की दुआ करते हैं तो यही कहते हैं कि

 यहां राम राज्य हो जाये। दूसरा वो राम र है, जो हमारे घट-घट में बैठा है और र वो है हमारा मन। उसका काम है कि

वो हमें परमार्थ के रास्ते में तरक्की  करने दे, यद्यपि हमारा मन भी ब्रह्म की का अंश है, ब्रह्म का स्रोत है। परन्तु क वह अपने स्रोत को भूल चूका है और

संत हमें समझाते हैं कि मन बैरी को मीत कर। तीसरा वो राम है जिसका ये सारा पसारा है इसमें माया भी है,

काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार भी है बाकी भी हर तरह की कशिश है, हमें इनसे बचने का प्रयास करना है करना चाहिए।

चौथा राम सबसे न्यारा है, सबसे ऊंचा है, सबसे बड़ी ताकत है, वही इस सृष्टि का कर्ताधर्ता है, हमारे जीवन का

लक्ष्य तभी पूरा होता है जब हम, जितनी भी अवस्थाएँ हैं, उन सबसे गुजरकर प्रभु को पा लें। संत जब भी बात करते हैं वो उसी राम का जिक्र करते हैं। इसलिए सदगुरु कबीर साहेब के राम सबसे न्यारे है

इस अवसर पर रुबी देवी उषा देवी चंदेश्वर आदि ने कबीर साईं के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत