श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के नये प्राचार्य बने प्रो0 शिवचंद्र सिंह
श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के नये प्राचार्य बने प्रो0 शिवचंद्र सिंह
---
प्रो0 अनिल कुमार का हुआ तबादला,राजकीय डिग्री महाविद्यालय बिंद भेजे गए
---
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट !⛈️⛈️🌺🌺❤️
----
दनियावां(पटना).समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा (नालंदा).में नये प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, द्वारा जारी कर दी गयी है।वर्तमान में प्रो0 शिवचंद्र बी एस कॉलेज, दानापुर में हिंदी के वरीय प्राध्यापक हैं।वे हिंदी साहित्य के मर्मज्ञ अध्यापक और कथा-साहित्य,काव्य के अध्येता और लेखक भी रहे हैं।पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में वे स्पोर्ट्स इंचार्ज के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को वे पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं वर्तमान प्राचार्य प्रो0 अनिल कुमार सिंह का पदस्थापन नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज,बिंद(नालंदा) में किया गया है।उन्होंने करीब 7 महीने तक श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय(एस यू कॉलेज, हिलसा) में अपनी सेवा दी।उन्होंने महाविद्यालय के कीमती जमीन के अतिक्रमण हटाने की दिशा में अनुमंडल प्रशासन के साथ मिलकर सकारात्मक और सराहनीय प्रयास किया था।नवनियुक्त प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह को महाविद्यालय परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें