श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के नये प्राचार्य बने प्रो0 शिवचंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण

 श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के नये प्राचार्य बने प्रो0 शिवचंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण


-----

युथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट

---⛈️⛈️🌸🌸🌺❤️💞🍃

दनियावां(पटना).समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा (नालंदा).में नये प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, द्वारा जारी होने के बाद उन्होंने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार ग्रहण के बाद कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में उनका सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ,बुके, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किय।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि 1955 में स्थापित यह महाविद्यालय अपना गौरवपूर्ण इतिहास समेटे हुए है।अबतक इसका नैक से मान्यता न मिलना काफी खलने वाली बात है।मैं जुलाई 2027 तक इस कार्य को पूरा कराने की पूरी कोशिश करूंगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो0 अरविंद कुमार ने उनका महाविद्यालय परिवार से परिचय करवाया। वर्तमान में प्रो0 शिवचंद्र बी एस कॉलेज, दानापुर में हिंदी के वरीय प्राध्यापक हैं।वे हिंदी साहित्य के मर्मज्ञ अध्यापक और कथा-साहित्य,काव्य के अध्येता और 45 पुस्तकों के लेखक भी रह चुके हैं लेखक भी रहे हैं।पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में वे स्पोर्ट्स इंचार्ज के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने सभी विभागों में जाकर निरीक्षण किया।हिंदी विभाग में प्रसिद्ध कवियों और साहित्यकारों की तस्वीर लगाने का निर्देश विभागाध्यक्ष डॉ0 घनश्याम कुमार को दिया।उन्होंने सभी  स्टाफ्स को बन्धु-भगिनी शब्द से सम्बोधित किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ0 राजीव नयन,कोषाध्यक्ष रोनित रॉय, सचिव शैलेश कुमार,उपाध्यक्ष जलेंद्र कुमार,वरीय सहायक आलोक कुमार सिंह,कार्यकारणी सदस्य कुमार पवन,प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा, मधुसूदन,चिंटू,बीरेंद्र कुमार,मुनील पटेल,अजीत व 100 से ज्यादा ल�

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे