शिवम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र व छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में परचम लहराया।*
*शिवम इंटरनेशनल स्कूल के छात्र व छात्राओं ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में परचम लहराया।*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2026 में शिवम् इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष भी अपना परचम लहरा दिया। छात्रा जान्हवी ने विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक 97% प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। हर साल की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत -प्रतिशत रहा तथा कुल 92 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए ।दूसरा स्थान श्यामल सिंह (93% )तथा तीसरा स्थान शशांक सिंह (92%)का रहा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत ,शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। साथ ही विद्यार्थियों को सेल्फ स्टडी करने की सलाह दी ।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में हमारा विद्यालय उत्कृष्ट परिणाम देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें