नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - प्रेम कुमार

 नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - प्रेम कुमार 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

    पटना-  पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय  पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना  द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय, पटना सिटी की एनएसएस इकाई द्वारा "तंबाकू मुक्त परिसर" विषय पर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रात महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के साथ हुई, जिसके पश्चात परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रमेश प्रसाद ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित

  प्रेम यूथ  फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम की  ने बताया कि तबाकू का सेवन आम जनता के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है और इसपर रोकथाम कीआवश्यकता है। अस्सी प्रतिशत मुह का कैंसर तम्बाकू के सेवन से ही हो रहा है । नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है । महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तकी ने कहा कि सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाया गया है और यह गर्व का विषय है कि परिसर 100% तंबाकू मुक्त है। शिकायत कक्ष प्रभारी ने जानकारी दी कि तबाकू का सेवन आम जनता के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है और इसपर रोकथाम कीआवश्यकता है। इसके उपरांत  एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा  महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता अभियान अंतर्गत *तबाकू मुक्त" रखने के लिए शपथ, युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने और शैक्षणिक परिसरों को तबाकू मुक्त रखने का संकल्प और जागरूकता रैली निकाली गई। 

इस अवसर पर डॉ पुष्पा सिंहा, डॉ उमेश कुमार, डॉ फ़ज़ल अहमद, डॉ के.के धर, डॉ सुशील कुमार,  डॉ सुनील कुमार, डॉ दिनेश कुमार, डॉ नरेश कुमार, डॉ संजय खन्ना, डॉ अमरेंद्र धर दिवेदी, डॉ मोहम्मद शाबुद्दीन, डॉ सुप्रिया झा, डॉ निकिता जयसवाल, कुमारी मंजरी, डॉ जन्मेजय कुमार, निशिकांत कुमार, सुमित कुमार, चंचला कुमारी, सीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो , गुटका खाया गाल गलाया नारो से गूंज उठा पटना सिटी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे