छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इंटर्नशिप जरूरी- डॉ सुहेली

 छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इंटर्नशिप जरूरी- डॉ सुहेली 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना -  प्रेम यूथ फाउंडेशन में वाणिज्य महाविद्यालय के बीबीए के छात्र छात्राए इंटरशिप करेगे । इस विषय पर महाविद्यालय के परिषर में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचर्या डॉ सुहेली मेहता ने कहा कि इंटर्नशिप छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकाश के लिए जरूरी है । इंटर्नशिप से  इंटर्न को समुदायों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही समस्या की पहचान और उसका निराकरण का समझ बनाने पर बल मिलेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप को अनिवार्य कर बहुत सराहनीय कार्य किया है । । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने इंटर्न  को संबोधित करते हुये कहा कि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तथा परिश्र्म करें । शॉटकट के चक्कर मे कदापि न पड़े अपराधी एवं अराजक तत्वों से सतर्क रहें । शिक्षा हमारी सबसे बड़ी ताकत है । एनजीओ हेल्पलाइन के निदेशक सीए  संजय कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020  के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए इन्टरशिप अनिवार्य किया गया।यह छात्रों के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए। उन्होंने  ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में इंटर्न को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया  की इंटर्न को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकशित भारत 2047 को साकार करने में युवायों का महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोग्राम ऑफिसर सुरजीत कुमार  ने इन्टरशिप कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे साथ इन्टरशिप करना एक महत्वपूर्ण अवसर है । युवाओं के प्रतिभा को पहचान कर  हम उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का अवसर देते है । हमारे इंटर्न अमृतसर एवं वर्धा तक का एक्सपोजर विजिट किया है । प्रोग्राम ऑफ़िसर अविनाश पांडेय  ने बताया कि देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं इंटर्नशिप कर रहे है उन्हें रोजगार का भी अवसर प्राप्त हो रहा है । मौके पर डॉ अजय कुमार, डॉ सुपन प्रसाद सिंह, डॉ अहमद हुसैन समेत सैंकड़ो इंटर्न मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे