प्रो. रीता सिंह के निधन पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में शोक सभा का आयोजन
प्रो. रीता सिंह के निधन पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में शोक सभा का आयोजन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
आज -श्री अरविंद महिला कॉलेज के सभाकक्ष में वनस्पतिशास्त्र विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रीता सिंह के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. प्रो. सिंह का निधन 13.05.2026 को बेंगलुरु में हुआ था. इस शोक सभा की अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. साधना ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें भारी संख्या में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रो. रीता सिंह के व्यक्तित्व को याद करते हुए उनकी कार्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता की भूरि-भूरि प्रशंसा की. वक्ताओं ने साझा किया कि उनका जाना कॉलेज और शैक्षणिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की. इसके साथ ही ईश्वर से यह कामना की गई कि वे शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें. पूरा कॉलेज प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें