टी पी एस कॉलेज में 'झंकार' का आयोजन प्रतिभाओं का सुरमय उत्सव: प्रो. शांडिल्य

 टी पी एस कॉलेज में 'झंकार' का आयोजन  प्रतिभाओं का सुरमय उत्सव: प्रो. शांडिल्य


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

टी पी एस  कॉलेज, पटना में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “झंकार-2025-26” दिनांक 16 मई 2026 को दिनकर सभागार में अत्यंत उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि “झंकार केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पायल की मधुर झंकार से लेकर आधुनिक संगीत की लहरियों तक फैला एक जीवंत सांगीतिक संगम है, जो छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करता है।”


आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. (डॉ.) रूपम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं सांस्कृतिक समिति की सचिव डॉ. सानंदा सिन्हा ने सभी कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।


डॉ. नूपुर के प्रभावशाली मंच संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत अपर्णा द्वारा प्रस्तुत “सत्यम शिवम सुंदरम” से हुई। साक्षी ने कथक शैली में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


रिया, स्नेहा, संजना, वैष्णवी, सौम्या एवं शालिनी की कजरी प्रस्तुति, वैष्णवी, महिमा, कृतिका, संघमित्रा एवं शैलजा के विदेशिया एवं लोक नृत्य, मिहिका के सेमी-क्लासिकल नृत्य, दुर्गेश नंदिनी के एकल नृत्य तथा अभिषेक के आधुनिक नृत्य ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।


सौरभ झा एवं अच्युतानंद के काव्य-पाठ, निशा के छठ गीत, डॉ. सुशोभन पलाधी के तबला वादन तथा नृत्य प्रशिक्षक जितेंद्र चौरसिया द्वारा प्रस्तुत शिव आराधना नृत्य ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा प्रो. रिमझिम शील ने बायोटेक की छात्रा वैष्णवी को “बेस्ट स्टूडेंट” का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो. शाइस्ता नूरी, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ ज्योत्सना कुमारी, डॉ उषा किरण, डॉ विनय भूषण कुमार, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ शशि प्रभा दुबे, डॉ देवारती घोष, डॉ नूतन, डॉ ओंकार पासवान, डॉ शशि शेखर सिंह, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ हंस कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर ठाकुर, डॉ तरन्नुम, डॉ इफत नसरीन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यालय कर्मियों में मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, जकी अहमद, वेंकटेश कुमार, अमन पटेल , अवनीत भूषण, चंदन कुमार के साथ छात्र प्रतिनिधि शिवम कुमार एवं नंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


मीडिया समन्वयक डॉ. मुकुंद कुमार ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे