भाकपा माले के राज्य सम्मेलन की तैयारी तेज, शहर में चलाया जनसंपर्क अभियान*

 *भाकपा माले के राज्य सम्मेलन की तैयारी तेज, शहर में चलाया जनसंपर्क अभियान*  


*16 से 18 मई तक दरभंगा में होगा 12वां राज्य सम्मेलन*

---

*यूथ एजेंडा से डॉ राजीव कुमार नयन*


*हिलसा, नालंदा।* लहेरियासराय, दरभंगा में 16 से 18 मई तक आयोजित होने वाले भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी ने हिलसा में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत शहर के बाजार, चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर सम्मेलन में सहयोग और भागीदारी की अपील कर रहे हैं।


जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव अरुण यादव, कार्यालय सचिव दिनेश कुमार यादव और इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान ने संयुक्त रूप से किया। नेताओं ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब देश और दुनिया आर्थिक संकट और वैश्विक अस्थिरता से गुजर रही है। 


नेताओं ने मजदूर, किसान और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सम्मेलन में व्यापक चर्चा होने की बात कही। उन्होंने बिहार में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए जनआंदोलन को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। 


कार्यक्रम में खेत ग्रामीण मजदूर सभा के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य अशोक पासवान, किसान नेता पप्पू पासवान, नागेश्वर प्रसाद पासवान, द्वारिका यादव, विजेंद्र चौधरी और पन्नू पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे