खुसरूपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास व जनसुविधाओं पर लिए गए अहम निर्णय*

 *खुसरूपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास व जनसुविधाओं पर लिए गए अहम निर्णय*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। नगर पंचायत सभागार में बुधवार को मुख्य पार्षद मिंटू कुमार की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक के संचालन में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।बैठक में विकास,और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई एवं विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि  नगर पंचायत के सभी 10 वार्डों में संतुलित विकास कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को समय पर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वार्डों में डीप बोरिंग और बंद पड़े नल-जल योजनाओं को पुनः चालू कराने का प्रस्ताव पारित हुआ।एसटीपी सह एफएसटी निर्माण हेतु एजेंसी की विपत्र भुगतान की सहमति प्रदान की गई।नगर में पांच सौ तिरंगा लाइट लगाने,नली गली की आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने,सभी वार्ड में साइनेज बोर्ड लगाने,प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर वाटर फाउंटेन लगाने,जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधारोपण एवं कुआं का सौंदर्यीकरण कराने,वेंडिंग जोन में नेकी द्वार बनाए जाने की सर्वानुमति से सहमति प्रदान किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक ने बताया कि सभी निर्णयों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और उनकी नियमित समीक्षा होगी। 

बैठक में उप मुख्य पार्षद ममता देवी, वार्ड पार्षद कविता देवी,सुषमा कुमारी,अनीता देवी,विक्की कुमार,बबीता देवी,मालती देवी,हिमांशु कुमार,सुजाता देवी,मंजू देवी,प्रतिमा कुमारी सहित नगर पंचायत के प्रबंधक मनीष कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी सपना कुमारी,प्रधान सहायक मनोज कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे