प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक पैदल पहुँचे कार्यालय

 प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक पैदल पहुँचे कार्यालय 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने आज नो वैकिल्स डे मनाया और अपने स्वयंसेवक के साथ पैदल ही कार्यालय पहुँचे । उन्होंने बताया कि हम लोग 80 के दशक में पैदल ही पूरा पटना घूमते थे और कितना हरा भरा था हमारा पटना । सम्राट अशोक के समय बागों से गुलजार गुलजारबाग था जिसे हम एशिया के सबसे बड़ा कॉलोनी कंकड़बाग बना दिया । वाहन आज स्टेटश सिंबल है कुछ लोग अपनी हनक दिखाने के लिए एक आदमी दर्जनों गाड़ी के काफिला के साथ चलता है और ईंधन का खपत करता है । अतीत काल मे हमारा गांव कितना स्वावलंबी रहा है वस्तु विनिमय प्रणाली के समय एक दूसरे का भरण पोषण आराम से होता था । आज लाखों ट्रक सिर्फ इसलिए दौड़ रहा है कि हमें घरों में मार्वल और टाइल्स लगाना है । महात्मा गांधी जब 1936 में वर्धा गये तो उस समय के जाने माने उद्योगपति जमना लाल बजाज को गांधी जी ने कहा कि हमारा जो कुटी का निर्माण होगा उसमें सौ रुपये से अधिक खर्च नही होना चाहिए और वह कुटी स्थानीय संसाधनों से बना हुआ है । दो तीन किलोमीटर चलना है तो पैदल चले पाँच दस किलोमीटर सायकिल से चले , ट्रेन , घोड़ागाड़ी , बैलगाड़ी की सवारी करें इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें । हम सभी लोगो को संकल्प लेने की जरूरत है कि दिखाबा के लिए वाहन का उपयोग नही करेंगे । उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति संसाधनों की जिस रफ्तार से दोहन हो रहा है वह दिन दूर नही है कि हम एक एक बूंद ईंधन के लिए तरसेंगे । हमें भारत को मजबूत करने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है । स्वदेशी अपनाएं तब विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय के साथ देश के छात्र नौजवान मजबूती से खड़ा है । मौके पर अमित कुमार राय , सुधांशु कुमार सिंह, कृति समेत दर्जनों स्वयंसेवक शामिल है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे