वालंटियरशिप के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन*

 *वालंटियरशिप के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर। एसकेएमवी महाविद्यालय फतुहा के छात्र छात्राओं का तीस घंटे का वालंटियरशिप के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन में शनिवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्र छात्राओं के सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए ऐसी कार्यशाला जरूरी है। इससे वॉलंटियर को समुदायों से जुड़ने और समस्या की पहचान के साथ उसका निराकरण करने का अवसर प्राप्त होगा।

फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में वालंटियरशिप को अनिवार्य कर बहुत सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने बताया कि हम सभी को नेशन फर्स्ट के लिए काम करना है।इस कार्यशाला में छात्रों को जीवन कौशल, युवा नेता, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा,आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला को योगाचार्य ह्रदय नारायण झा,प्रोग्राम पदाधिकारी अविनाश पांडेय,सुरुचि कुमारी, आदित्य राज ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे