डिग्री महाविद्यालय सिंगरियावां(पटना) में प्राचार्य ने दिया योगदान, हुआ भव्य स्वागत
डिग्री महाविद्यालय सिंगरियावां(पटना) में प्राचार्य ने दिया योगदान, हुआ भव्य स्वागत
दनियावां, 11मई 2026
यूथ एजेंडा से बिपीन बिहारी निर्मल की रिपोर्ट
सिंगरियावा राजकीयकृत उच्चतर महाविद्यालय मे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलसचिव के निर्देशानुसार प्रो खालिद अहमद ने सेवानिवृत्त प्रवीन कुमार डॉ रोहित कुमार के साथ डिग्री महाविद्यालय सिंगरियावां (पटना) के नवचयनित महाविद्यालय प्रांगण सिंगरियावा में योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो इरशाद अंजुम, मुखिया रूबी कुमारी,शिक्षाप्रेमी दिलीप कुमार, मिट्ठू पासवान ने प्राचार्य खालिद अहमद का स्वागत किया तथा विद्यालय प्रांगण में संचालित होने वाले महाविद्यालय के लिए निर्धारित कमरों का अवलोकन कराया।
विदित हो कि प्रारंभ में इस डिग्री महाविद्यालय का संचालन+2महेश्वरी विद्यालय शाहजहांपुर में होना तय हुआ था, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व शिक्षाप्रेमियों के अथक प्रयास से शिक्षा विभाग ने भौतिक सत्यापन के पश्चात सिंगरियावां में डिग्री महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान किया गया, जिससे प्रखंडवाशियों में काफी हर्ष व उत्साह देखने को मिला।
दनियावां जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी कुमारी रेणु निर्मल ने कहा कि इस विद्यालय में वर्षों से डिग्री महाविद्यालय के संचालन की मांग होती रही है, प्रखंड के छात्र छात्राओं को समुचित लाभ मिलेगा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें