डिग्री महाविद्यालय दनियावां (पटना) में प्राचार्य ने दिया योगदान, हुआ भव्य स्वागत*
*डिग्री महाविद्यालय दनियावां (पटना) में प्राचार्य ने दिया योगदान, हुआ भव्य स्वागत*
----
युथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
---
दनियावां(पटना).सोमवार 11 मई 2026 को पूर्वाह्न 09 बजे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव के निर्देशानुसार प्रो. खालिद अहमद ने सेवानिवृत्त प्रो. प्रवीण कुमार तथा डॉ. रोहित कुमार के साथ डिग्री महाविद्यालय, दनियावां (पटना) के नवचयनित महाविद्यालय प्रांगण सिंगरियावां में योगदान दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन हेतु मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजसेवी एवं शिक्षाप्रेमी दिलीप कुमार, ग्राम पंचायत सिंगरियावां की मुखिया रूबी कुमारी तथा मिठू पासवान ने प्राचार्य का स्वागत किया। इसके पश्चात राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगरियावां के प्रभारी प्रधानाध्यापक इरशाद अंजुम ने विद्यालय प्रांगण में संचालित होने वाले महाविद्यालय के लिए निर्धारित कमरों का अवलोकन कराया।
ज्ञात हो कि प्रारंभ में इस महाविद्यालय का संचालन +2 महेश्वरी विद्यालय शाहजहांपुर में होना तय हुआ था। इसके बाद समाजसेवी दिलीप कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दनियावां; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) पटना; तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना से संपर्क कर पुनः भौतिक सत्यापन कराया और शिक्षा विभाग को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके उपरांत मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद सिंगरियावां में महाविद्यालय संचालन का आदेश निर्गत हुआ।
इस निर्णय से पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। प्रखंडवासी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। अब स्नातक शिक्षा हेतु इस प्रखंड के विद्यार्थियों को अनुमंडल हिलसा(नालंदा) तथा पटना जाने की समस्या से राहत मिलेगी।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें