हिलसा में छात्र जदयू ने पुनः स्नातक का परीक्षा केंद्र बहाल करने को लेकर चलाएं सदस्यता अभियान
हिलसा में छात्र जदयू ने पुनः स्नातक का परीक्षा केंद्र बहाल करने को लेकर चलाएं सदस्यता अभियान
---
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
--
हिलसा(नालंदा).सोमवार को हिलसा शहर के एस यू कॉलेज कैंपस में छात्र जदयू ने सदस्यता अभियान चलाया है जिसकी अध्यक्षता पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय नालंदा भाग के छात्र जदयू अध्यक्ष आशीष कुमार पटेल एवं संचालन रिशु पटेल ने की. छात्र नेताओं ने बताया कि विगत वर्षों से हिलसा शहर के एसयू कॉलेज का स्नातक का परीक्षा केंद्र शहर के सरदार पटेल कॉलेज एवं सरदार पटेल कॉलेज का परीक्षा केंद्र शहर के एस यू कॉलेज में हुआ करता था. इस बार स्नातक सेमेस्टर 6 परीक्षा से शहर के एस यू कॉलेज का परीक्षा केंद्र बिहार शरीफ कर दिया गया है जो कि करीब 35 किलोमीटर हिलसा से दूर है, हालांकि सरदार पटेल कॉलेज का स्नातक का परीक्षा एसयू कॉलेज में संचालित हो रही है. हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षा केंद्र दूर होने से शारीरिक एवं मानसिक परेशानी के साथ अधिक खर्च भी बढ़ गया है. मौके पर छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव धर्मपाल कुमार. कॉलेज अध्यक्ष राकेश कुमार, पंकज यादव, अंकेश रंजन, घंटी कुमार दिवाकर कुमार आनंद कुमार, आशीष कुमार समेत छात्र नेता शामिल थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें