घूस लेते पकड़ाया तो आरोपी दरोगा ने डीएसपी पर तानी पिस्टल, खदेड़ कर धराऐ दारोगा जी,लप्पड़-थप्पड़ और भी कुछ हुई*
*घूस लेते पकड़ाया तो आरोपी दरोगा ने डीएसपी पर तानी पिस्टल, खदेड़ कर धराऐ दारोगा जी,लप्पड़-थप्पड़ और भी कुछ हुई*
यूथ एजेंडा एजेंडा
पटना जिला के जानीपुर थाना में तैनात दारोगा सह अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को एक लाख रुपये घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है।दारोगा पर निजी जमीन की घेराबंदी कराने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।बताया जाता है कि रूपसपुर के कौशल किशोर ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि जानीपुर क्षेत्र में उनकी जमीन है। इस जमीन की सरकारी अमीन से मापी कराने के बावजूद असामाजिक तत्व चहारदीवारी नहीं करने दे रहे थे। अपर थानाध्यक्ष ने इस जमीन की घेराबंदी कराने के बदले घूस मांगी और एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ।आरोपित दारोगा नहर के पूर्वी किनारे पहुंच सूचक से रिश्वत प्राप्त कर रहा था।इस दौरान निगरानी की टीम भी जाल फैला रखा था। टीम को देखते दारोगा जी भागने लगे।निगरानी की टीम को लगभग 500 मीटर दूर खदेड़कर जानीपुर के अपर थानाध्यक्ष को पकड़ना पड़ा। खुद को छुड़ाने के लिए संजय कुमार सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर विजिलेंस के अधिकारियों पर तान दी थी। इसे लेकर जानीपुर-नौबतपुर मार्ग पर उनके और निगरानी विभाग के पदाधिकारी के बीच हाथापाई भी हुई।जमकर लप्पर थप्पड़ हुई।इस दौरान निगरानी के पदाधिकारियों को आरोपी दारोगा संजय कुमार सिंह को काबू में करने के लिए जोर आजमाइश करनी पड़ी।बीच सड़क पर हो रही नूराकुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।आरोपी दारोगा संजय कुमार सिंह ने खुद को गिरफ्त से छुड़ाने का असफल प्रयास किया, लेकिन निगरानी विभाग के पदाधिकारी के आगे उनकी एक नहीं चली। निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी अरुणोदय पांडे ने उन्हें काबू में करने के बाद गाड़ी में बिठाया और अपने साथ लेकर चलते बने।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें