प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक को मिला प्रमाण पत्र यूथ एजेंडा की रिपिर्तप्रेम

  प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक को मिला प्रमाण पत्र 

यूथ एजेंडा की रिपिर्तप्रेम


श्रम मंत्रालय भारत सरकार की संस्थान  वी वी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा में  20-24 मई, 2024 को आयोजित पांच दिवसीय श्रम कानून क्षमता विकास प्रशिक्षण समाप्त हुआ|  बिहार एनजीओसंघ सह प्रगति आदर्श सेवा केन्द्र के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार 'बबलू' कविता मुखारिया जेके यादव अरविंद कुमार सत्यजीत फाउंडेशन के सचिव विजय कुमार सुमन  जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र,के  संगीता कुमारी, अमृता प्रीतम, कौशल कुमार और सुवंश कुमार ठाकुर को प्रशिक्षण समाप्ति के बाद प्रमाण पत्र प्रदान कर संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं कोर्स डायरेक्टर शशि बाला के द्वारा सम्मानित किया गया| बताते चले कि इस प्रशिक्षण में पूरे देश के 40 सामाजिक संगठन के प्रतिभागी भाग ले रहे थे| प्रशिक्षण से लाभान्वित होकर समस्तीपुर जिले के सभी जिले में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीण स्तर पर कार्य करेंगे| समस्तीपुर जिले के सबसे ज्यादा प्रतिभागी का चयन करने पर समस्तीपुर के सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयो ने श्रम मंत्रालय के प्रति आभार प्रकट किया है| प्रेम यूथ फाउंडेशन पटना के रघुवीर कुमार, पूजा कुमारी, विवेकानंद झा, संतोष  कुमार एवं विकाश कुमार ,राष्ट्रीय युवा योजना के धर्मेंद्र भाई एवं शीतल भाई को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे