मोकामा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उप सभापति एवं वार्ड आयुक्तों ने मोर्चा खोला*

*मोकामा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उप सभापति एवं वार्ड आयुक्तों ने मोर्चा खोला* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट मोकामा ( पटना) । नगर परिषद मोकामा के वार्ड क्रमांक - 09.14,15,18,24,27,28 में गली नाली निर्माण में घटिया निर्माण कराकर बिल भुगतान करने संबंधित शिकायत नगर परिषद के उपसभापति, नीतू देवी ने अपने पत्र संख्या - 10/25 दिनांक - 25.04.25 के माध्यम से अवर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार से किया है, पत्र में निर्माण कार्य में धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार की अभिलम्ब जांच कराकर दोषी पाए उचित कार्यवाही की मांग किया है। शिकायत पत्र में वार्ड नं - 09 पंकज चौधरी के घर से श्रवण मिस्त्री के घर के पथ निर्माण में अनियमितता। वार्ड नं - 14 सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद के घर से फूल चंद महतो के घर तक। वार्ड नं -15 डालमिया के घर से पप्पू सिंह के घर तक। वार्ड नं - 18 भगवती मार्केट के बगल से सब्जी मंडी तक। वार्ड नं - 24 सिकन्दर कुमार के घर से राधा देवी के घर तक। वार्ड नं - 27 ललन पासवान के घर से प्रकाश पासवान के घर तक। वार्ड नं - 22 राजन राम के घर से रमेश महतो के घर तक।वार्ड ...