रोटरी क्लब पटना कंकड़बाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया फलदार पौधों का वितरण*

 *रोटरी क्लब पटना कंकड़बाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया फलदार पौधों का वितरण*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

रिपोर्ट अनमोल कुमार


पटना : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग द्वारा 'पर्यावरण संरक्षण' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्लब ने "प्लांटेशन प्रोजेक्ट" के तहत अमृत पार्क (ऑटो स्टैंड के पास) के निकट 50 फलदार पौधों का वितरण एवं रोपण किया।


इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राज किशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं इस परियोजना के संयोजक रोटेरियन एस. एन. सिंह, पूर्व डिस्टिक गवर्नर रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, अध्यक्ष पद-निर्वाचित रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा, रोटेरियन गोविंद, रोटेरियन नितेश मिश्रा एवं रोटेरियन डॉ. सुजीत कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि आने वाले समय में फल भी प्रदान करते हैं, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ होगा।


रोटरी क्लब पटना कंकड़बाग का यह प्रयास समाज में हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

रोटेरियन राज किशोर सिंह, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ,कंकडबाग, पटना ने सहयोगी मण्डल को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान