मोकामा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उप सभापति एवं वार्ड आयुक्तों ने मोर्चा खोला*

 *मोकामा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उप सभापति एवं वार्ड आयुक्तों ने मोर्चा खोला*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

मोकामा ( पटना) । नगर परिषद मोकामा के वार्ड क्रमांक - 09.14,15,18,24,27,28 में गली नाली निर्माण में घटिया निर्माण कराकर बिल भुगतान करने संबंधित शिकायत नगर परिषद के उपसभापति, नीतू देवी ने अपने पत्र संख्या - 10/25 दिनांक - 25.04.25 के माध्यम से अवर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार से किया है, पत्र में निर्माण कार्य में धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार की अभिलम्ब जांच कराकर दोषी पाए उचित कार्यवाही की मांग किया है।

शिकायत पत्र में वार्ड नं - 09 पंकज चौधरी के घर से श्रवण मिस्त्री के घर के पथ निर्माण में अनियमितता। वार्ड नं - 14 सोनी कुमारी, वार्ड पार्षद के घर से फूल चंद महतो के घर तक। वार्ड नं -15 डालमिया के घर से पप्पू सिंह के घर तक। वार्ड नं - 18 भगवती मार्केट के बगल से सब्जी मंडी तक। वार्ड नं - 24 सिकन्दर कुमार के घर से राधा देवी के घर तक। वार्ड नं - 27 ललन पासवान के घर से प्रकाश पासवान के घर तक।  वार्ड नं - 22 राजन राम के घर से रमेश महतो के घर तक।वार्ड नं - 28 राजेश उर्फ गरीबन के घर से आगे तक नाली, गली एवं पथ निर्माण में भारी अनियमितता और घोटाले की जांच की मांग की है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के आदेश के बावजूद भी नगर परिषद, मोकामा द्वारा किसी भी शिलापट्ट पर विधायक, सांसद, विधान पार्षद, वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद आदि का नाम अंकित नहीं है। मोकामा बोरिंग पम्प पर आपरेटर होने के बावजूद नये आपरेटर की बहाली कर अनुचित है।इस सिलसिले में उप सभापति ने अपने पत्र संख्या - 12/2025 दिनांक - 27.04.25 के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मोकामा को नगर पालिका कानून की धारा - 49 के तहत उप मुख्य पार्षद और सभी वार्ड पार्षदों की बैठक बुलाने की मांग किया। जिसका समर्थन वार्ड नं -18 और वार्ड नं - 27 के वार्ड पार्षद ने भी किया था जिसपर अमल नहीं हूआ। 

वार्ड पार्षद, वार्ड नं 12 के हरेकृष्ण सिंह ने परशुराम जन्मोत्सव पर अपने पत्र संख्या - 224 दिनांक - 30.04.25 को मोकामा नगर परिषद हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्षता से जांच कराने संम्बंधित ज्ञापन नगर विकास एवं आवास मंत्री, जीवेश मिश्रा को सौपा, जिसमें फर्जी सफाई एजेन्सी, आरोग्य भारत अस्पताल में क्रय की गई सामग्रियों में धांधली, वार्डों के गली, नाली के निर्माण में धांधली के जांच कराने की मांग किया है। 

      एक अन्य पत्र में वार्ड नं -11 की वार्ड पार्षद, ममता कुमारी, वार्ड नं - 12 के वार्ड पार्षद, हरेकृष्ण सिंह ने अपने पत्र संख्या - 108 दिनांक - 13.11.24 को  कार्यपालक अभियंता, बुडको,पटना पूर्वी को घटिया गली, नाली निर्माण के जांच की मांग किया है। ज्ञात हो कि नगर विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा 50 - 60 संचिका भी जांच कराने के लिए ले जाया गया है, परन्तु अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है। देखना यह है कि इस पर विभागीय कार्यवाही होता है या यूँ ही रफा दफा कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत