द्वितीय महिला संवाद कार्यक्रम ग्राम सिंगरियावां में आयोजित।
द्वितीय महिला संवाद कार्यक्रम ग्राम सिंगरियावां में आयोजित।
यूथ एजेंडा से विपिन विहारी निर्मल की रिपोर्ट
आज दिनांक 21.04.2025 को ग्राम सिंगरियावां के श्री रोहित मध्य विद्यालय के समीप खेल मैदान में द्वितीय महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के माननीय मुखिया श्रीमती रूबी कुमारी समेत जीविका के ग्राम संगठन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्यगण उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में जीविका के कई पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किए। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा अपनी सफलता की कहानी शेयर किया गया। उसके बाद सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं ने गांव की कई सामूहिक समस्याओं को कार्यवाही में अंकित कराकर त्वरित निष्पादन का आग्रह किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें