पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी - प्रेम कुमार

 पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी - प्रेम कुमार



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना -भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा समभूमि  प्रादेशिक केंद्र, पटना में आज पृथ्वी दिवस २०२५ का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों, कर्मचारी एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया | आज के  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  डॉक्टर तृप्ति गंगवार प्रोफेसर ,पर्यावरण विभाग ए. एन. कॉलेज पटना-13 ने आज के समसामयिक पर्यावरण से संबंधित जल एव अक्षय उर्जा के उपयोग में आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधानों के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि हमें अक्षय ऊर्जा को पुनर्जीवित कर पूर्णतया अपना लेना चाहिए ताकि ऊर्जा के परंपरागत संसाधनों पर हमारी निर्भरता कम हो सके तथा हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर सके | 


आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक  प्रेम यूथ  फाउंडेशन के  द्वारा पर्यावरण के अनुकूल संसाधनों के उपयोग करने पर विशेष बल  दिया गया साथ भारत सरकार के द्वारा चलाए गए पर्यावरण संरक्षणके लिए विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और उपस्थित समूह से आग्रह किया कि वह इन योजनाओं में सहभागिता करें और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे|


इसके उपरांतसं स्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एम. इ. हसन के द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में पर्यावरण संरक्षण संबंधित चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और उनके द्वारा बताया गया कि कैसे इन चुनौतियों का समाधान करते हुए हम अपनी उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वर्तमान परिपेक्ष में प्रकृति और उन्नति के बीच सामंजस्य बैठाते हुए मानव को आगे बढ़ना चाहिए |

संस्थान के वैज्ञानिक डॉ वी. एम. सतीश कुमार के द्वारा आज उपस्थित जनसमूह को तीन R यानी की Reduce, Reuse and Recycle  की महत्वता पर प्रकाश डाला और उन्होंने उपस्थित समूह को प्रेरित करने का प्रयास किया कि कैसे हमें दैनिक जीवन में प्राकृतिक संसाधनों  का कम से कम उपयोग करना चाहिए संसाधनों  का पुनरुपयोग करना चाहिए और संसाधनों  का पुनःचक्रीकरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में हमारा योगदान कैसे हो पर विशेष रूप से उन्होंने बल दिया |

 

अंत में संस्थान के प्रभारी अधिकारी महोदय डा. अनिल कुमार  के द्वारा सभी वक्ताओं के विचारों पर आत्म मंथन किया गया और उन्होंने हमारे इलाके में हो रही तापमान में वृद्धि के बारे में आगाह किया और सभी से एक पेड़ लगाने का अनुरोध किया साथ ही उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भारतीय प्राणी  सर्वेक्षण पटना , सभी संस्थाओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं में सहभागिता करेगा और आने वाले समय में हम पर्यावरण संरक्षण के दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति के पद पर आगे बढ़ते रहेंगे|

सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ट्रक ने रौंदा तीन वाइक सवार की मौत

फतुहा का युवक चौराहे पर अपना जान टैक्टर के नीचे गंवा बैठा,

अपराधियों की खैर नही - मंजीत