अखिल भारतीय विधवा, दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने अनमोल कुमार*

 *अखिल भारतीय विधवा, दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने अनमोल कुमार*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। अखिल भारतीय विधवा, दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता ने अनमोल कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। 

       उन्होंने नियुक्ति पत्र में अनमोल कुमार के सामाजिक कार्यों के लिए अनुकरणीय योगदान, अटूट समर्थन, समाजसेवा के प्रति निष्ठा, समाज के लोगों के लिए उत्थान के लिए ऊर्जावान और सशक्त राष्ट्र के लिए प्रतिबद्धता को देखते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। 

     संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक, राजेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, विशाल कौशिक, नवीन शर्मा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनजीत कौर ने अनमोल कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता को दूरदर्शी और सफल नेतृत्वकर्ता बताया।

टिप्पणियाँ