दस किलोमीटर के मैराथन दौड़ में रंजन ने मारी बाजी

 दस किलोमीटर के मैराथन दौड़ में रंजन ने मारी बाजी 




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । दौड़ फतुहा कवीर मठ से आरंभ होकर फाउंडेशन परिषर गोविंदपुर में समाप्त हुआ । दौड़ में हजारों पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया । सभी धावकों को फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागियों को टीशर्ट और टोपी दिया गया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस माह के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ है । यह दौड़ पर्यावरण के रक्षा के लिए है । आज जिज़ तरह से प्रकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है । मनुष्य की आवश्यकता की पूर्ति हो सकती है इच्छा की नही इच्छाओं का अंत नही है जैसे ही हमारी एक इच्छा की पूर्ति होती है कि दूसरा इच्छा जन्म ले लेता है । इसी होड़ में हम पर्यावरण के साथ अत्याचार कर रहे है । पृथ्वी की हरित पट्टी एवं वन क्षेत्रों में लगातार कमी आ रहा है । घर मे मार्वल लगाने के लिए टर्की से पत्थर आ रहे है लाखों ट्रक सिर्फ इसलिए दौड़ रहा है कि हम सबकुछ पा लेना चाहते है । मनुष्य भोग परक जीवन के आदि हो गया है लगातार अंधाधुन पेड़ काटे जा रहे जिससे पर्यावरण को खतरा पहुँच रहा है । उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम से जो अभियान चलाया इसे जन जन तक फाउंडेशन पहुँचा रहा है । दौड़ में प्रथम स्थान रंजन कुमार , दूसरा स्थान  नीतिल कुमार एवं तीसरा स्थान निखिल कुमार ने प्राप्त किया है । सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया । मौके पर फाउंडेशन के निदेशक देवानंद कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर इंजीनियर सुजीत कुमार, सुनील कुमार, अजय राज, विपिन कुमार शर्मा, मन्नी कुमार,छोटू कुमार , देवकांत पांडेय ने भी अपना विचार प्रकट किया ।

टिप्पणियाँ