सेवा ही संकल्प है गौरव राय ने रच दिया इतिहास
सेवा ही संकल्प है गौरव राय ने रच दिया इतिहास
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- सोशल मीडिया की शक्ति , महिलाओं को हुनरमंद बनाने का प्रयास। आज दिनांक 26 नवंबर 2025 कौशल नगर पटना की महिलाओं और युवतियों को सिलाई कटाई के प्रशिक्षण हेतु एक सिलाई मशीन दिया गया। परिहार सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका संचालन संस्थान की निदेशक प्रज्ञा भारती के द्वारा किया गया ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर किया जा सके। इस अवसर पर प्रज्ञा भारती,वार्ड न 9 के वार्ड पार्षद , उदय झा, बिहार सरकार की प्लानिंग अधिकारी प्रभा जी, गौरव राय सहित काफ़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। गौरव राय ने बताया कि ये सिलाई मशीन सोशल मीडिया के लोगो के द्वारा मुहिम चला कर इंतज़ाम किया गया है। बहुत लोग हैं समाज में जो इस तरह से समाज के जरूरतमंदों की मदद करना चाहते है ये हम पर निर्भर करता है की इनको संगठित कर कैसे समाज के निचले तबके के लोगों की सहायता की जाए। गौरव राय ने बताया की यहाँ आकर काफ़ी अच्छा लगा और अगले महीना एक सिलाई मशीन और वो अपने वेतन से देंगे ताकि महिलाओं को यहाँ आकर सीखने में आसानी हो ।गौरव राय ने बताया कि उनके, उनके परिवार, मित्रो और सोशल मीडिया के माध्यम से अभी तक 265 सिलाई मशीनें जरूरतमंदों के बीच दी जा चुकी है और हम सबका एक उद्देश्य है महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपने लिए स्वरोजगार का सृजन कर परिवार की सहायता कर सके। गौरव राय ने संस्थान की निदेशक प्रज्ञा भारती को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसे जैसे बैच खत्म होगा हरेक बैच की एक महिला को वो अपने वेतन से सिलाई मशीन उपलब्ध कराते जाएँगे ताकि वो प्रोत्साहित हो कर अपने लिए स्वरोजगार का सृजन करें। उपस्थित सभी लोगों ने प्रज्ञा भारती के इस अच्छे पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर उपस्थित वार्ड पार्षद ने अपने क्षेत्र में इस तरह के आयोजन को सराहा और कहा की उनकी कोशिश रहेगी की क्षेत्र की महिलायें इसमें शामिल हो एक नई कहानी लिखें। प्लानिंग अधिकारी प्रभा जी ने समापन भाषण में बच्चियो को पढ़ाई लिखाई करने की सलाह देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम के शुरुआत में परिहार सेवा संस्थान की निदेशक प्रज्ञा भारती ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं और बच्चियों का स्वागत किया।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें