विवाहिता के मौत से मचा कोहराम पुलिस जाँच में जुटी

विवाहिता के मौत से मचा कोहराम पुलिस जाँच में जुटी 


रंजन कुमार , क्राइम रिपोटर

यूथ एजेंडा


खुसरूपुर। प्रखंड के बैकटपुर पंचायत के रोहन टोला में एक विवाहिता युवती की मौत होने की खबर सामने आई है। यह घटना रोहाना टोला निवासी विजय पासवान के घर में घटी है। विजय पासवान अपने परिवार के साथ महीनों से दिल्ली में निवास कर रहे है। मृत विवाहित युवती सुरेखा देवी नालंदा जिले के अब्बूपुर थाना कराय परशुराय निवासी अर्जुन पासवान की पुत्री थी। मई माह में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। मृतक सुरेखा विजय  पासवान का बेटा 22 वर्षीय रौशन कुमार है। वो मेहनत मजदूरी का काम करता है। रौशन अपनी पत्नी माता पिता के साथ इन दिनों कई महीने से दिल्ली निवास कर रहा है। जनवरी माह में ही रौशन अपने पत्नी सुरेखा को अपने माता पिता के पास दिल्ली में ही छोड़कर खुसरूपुर अपने घर आया था। लड़की के परिजनों के मुताबिक मृतक सुरेखा को दिल्ली से अपने मायके लाया गया था। मकरसंक्रांति के समय रौशन ने अपनी पत्नी सुरेखा को बुलाया था। जानकारी मिली है कि सुरेखा को रौशन के मामा और मामी ने खुसरूपुर बुलाया था। रौशन के मामा रोहन टोला में ही निवास करते है। शुक्रवार की रात्रि में यह घटना घटी है। मौत की सूचना स्वयं रौशन ने स्थानीय थाना खुसरूपुर को दिया था। मौके पर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एस आई अशोक कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले की तफ़्दीश में जुट गए है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है। 

इधर इस घटना की सूचना पाकर मृतक सुरेखा के मायके से सभी परिवार पहुंच चुके है। लड़की पक्ष बालों ने बताया कि यह घटना सामान्य मौत की नहीं है बल्कि हत्या कर दिया गया है। रौशन का पूर्व से किसी लड़की से अवैध संबंध रहा है इस बात की जानकारी रौशन की पत्नी को था। इस बात को लेकर अक्सर रौशन और पत्नी सुरेखा से बाद विवाद होती रही है। इस बाद विवाद की जानकारी मृतक सुरेखा ने अपने माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को दे रखी थी। यही वजह है कि अक्सर सुरेखा अपने मायके में ही निवास करती थी। कुल मिलाकर सुरेखा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा गहन जांच किया जा रहा है। मोहल्ले और मृतक सुरेखा के परिवार से घटना के बाबत जानकारी हासिल किया जा रहा है। गौर तलब हो कि रौशन के छोटे भाई ने भी महीने पहले किसी लड़की को लेकर भाग निकला था उसी मामले रौशन के माता पिता खुसरूपुर से घर छोड़कर दिल्ली निवास कर रहे है। उस दरमियान रौशन भी दिल्ली में ही अपनी पत्नी समेत निवास कर रहा था। हाल ही में रौशन अपनी पत्नी सुरेखा को दिल्ली  छोर कर अकेला खुसरूपुर वापस आया था। बाद में रौशन के ससुराल वालों ने सुरेखा को बीते दिनों खुसरूपुर पहुंचाया था। पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में ले कर छन बीन में जुट चुके है। रौशन पुलिस कस्टडी में है। बताया गया है कि लड़की पक्ष से रौशन के साथ मारपीट किया गया था। रौशन घायल भी बताया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत