महारुद्र यज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोहण
महारुद्र यज्ञ के लिए हुआ ध्वजारोहण
--
यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की ररिपोर्ट
दनियावां(पटना).प्रखंड के सरथुआ गांव स्थित रेलवे ग्राउंड में आगामी 19 मार्च से 25 मार्च तक होने वाले सप्तदिवसीय महारुद्र यज्ञ के लिए ध्वजारोहण किया गया।इस कार्यक्रम में चित्रकूट से आये महाराज संतोषानंद और स्थानीय बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण साह ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में यज्ञ का झंडा फहराया।इस महारुद्र यज्ञ में पटना और नालंदा जिले के 108 गांवों के श्रद्धालु शिरकत करेंगे।मौके पर अखिलेश सिंह,अरविंद सिंह,कुंवर विजय पासवान, संजीव सिंह,विमलेश कुमार,नागेंद्र कुमार,धर्मवीर कुमार,बमशंकर,मोहाबी, रविरंजन, शिट्टू व कई अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें