सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान

 सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

समस्तीपुर नगर निकाय के दूधपुरा वार्ड नंबर 4 स्थित प्रगतिआदर्श सेवा केंद्र समस्तीपुर के सभागार में सवाब के सदस्यों की आम सभा एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए सवाब के राष्ट्रीय संयोजक दीपक कुमार महथा ने कहा सामाजिक संगठनों का राष्ट्रीय स्तर पर कोई मजबूत संगठन नही है सवाब विकल्प के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है। समस्तीपुर में संयोजन समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक ब्लड फ़ोर्स टीम के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव एवं आधुनिक अर्पण सेवा संस्थान के सचिव निर्मला पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पूजा सिंह को सह- संयोजक बनाया गया। संयोजन समिति में इडेन वेलफेयर ट्रस्ट के ब्रज किशोर कुमार,ज्ञान लोक आश्रम के रानी शर्मा,ब्लड फ़ोर्स टीम से नितेश बरनवाल,रविंद्र खत्री, संजीव सिंह आदि चयनित हुए। सवाब के सदस्यता अभियान को जोरदार ढंग से चलाने के लिए अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत