प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
हिलसा(नालंदा).हिलसा शहर के नालंदा कोचिंग सेंटर के सभागार में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों के लिए विदाई सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में समाजसेवी डॉ0 आशुतोष कुमार मानव एवं साधुशरण मुखिया कालियाचक पंचायत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान कोचिंग संस्थान के निदेशक सह बायोलॉजी के शिक्षक कुमार पवन ने ने छात्र छात्राओं को जीवन में अच्छी सफलता के साथ बोर्ड परीक्षा में अच्छे मार्क्स कैसे आए और किन-किन बिंदुओं पर पठन-पाठन करें इस पर विस्तार से चर्चा की l उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है एवं परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है l इस दौरान भौतिकी के शिक्षक धीरज कुमार एवं गणित के शिक्षक चंदन कुमार एवं रजनीश कुमार ने भी विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखाए l साधु शरण मुखिया ने रामायण के विभिन्न उदाहरणों को उद्धरित करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम एवं जीवन में अनुशासन कायम रखने की सलाह दी।डॉ आशुतोष कुमार मानव ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी एवं कठिन परिश्रम करने का शपथ दिलाया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में एस यू कॉलेज के प्राध्यापक प्रो0 अरविंद कुमार,शिक्षा प्रेमी डॉ0 राजीव नयन सिंह,आलोक कुमार सिंह ने भी शिरकत किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें