फतुहा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
फतुहा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।
यूथ एजेंडा रिपोर्ट।
आज रविवार को फतुहा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसमें एस डी पो ओ 1 थाना अध्यक्ष सदानंद साह अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे शांति समिति को लेकर फतुहा से समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं पुजा पंडाल समिति के साथ साथ आम लोगों ने भाग लिया वहीं अलग अलग लोगों से पुजा में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुझाव लिए गए वहीं एस डी पी ओ 1 थाना अध्यक्ष सदानंद साह ने साफ साफ शब्दों में कहा कि आस्था के पर्व में किसी तरह का उत्पात को बर्दाश्त नही किया जाएगा तथा पूर्व की तरह डी जे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रहेगा सभी समाजसेवी लोगों से भी अपील किया गया कि जो भी पूजा पंडाल तथा जुलूस निकालने वाले समिति अपना अपना रजिस्ट्रेशन थाने में आकर जरूर कराएं जिससे कि पुलिस सुरक्षा का पूरा ध्यान रख सके तथा कानून का पालन करने में सुविधा हो पुजा के आड़ में समाज में उपद्रव फैलाने वालों तथा बरगल गाना बजाने वालों पर जबरन चंदा बसूली करने पर पर कार्रवाई की जाएगी पुजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की अलग अलग माध्यमों से पेट्रोलिंग की जाएगी किसी तरह की सूचना या मदद के लिए फतुहा थाना या 112 से संपर्क किया जा सकता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें