माँ शारदे की भक्तिभाव में डुवे श्रद्धालु
माँ शारदे की भक्तिभाव में डुवे श्रद्धालु
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- वसंत ऋतु के आगमन के साथ माँ शारदे की पूजा पूरी धूमधाम स्कूलों कॉलेजों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में श्रद्धालुओं ने मनाया पूरा भक्तिमय माहौल देखने को मिला । नगर के सर्वोदय हाई स्कूल खुसरूपुर में पूजनोत्सव के साथ सहभोज का आयोजन किया गया । स्कूल के संचालक शिक्षाविद धनेश प्रसाद ने बताया कि माता सरस्वती सबको सद वुद्धि दे मानवता के लिए सभी को कार्य करना ही चाहिए । वही गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि लक्ष्मी यहाँ है धूल में लेटी सरस्वती घर की बेटी । हम तो वसुधैव कुटुम्बकम के लोग है जय जगत की कामना करते है जीत हो जहां की क्यो किसी की हार हो माँ शारदे सबका जीवन खुशियों से भर दे । मौके पर खुसरूपुर नगर के मुख्य पार्षद मिंटू कुमार, दिलीप कुमार, विपिन सिंह , इंदरजीत कुमार , आनंद कुमार, सामर्थ्य यादव समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें