युवान एवमं राष्ट्रीय युवा योजना, मांडी गॉव नई दिल्ली* के तत्वाधान में *राष्ट्रीय युवा दिवस* स्वामी विवेकानंद जी जयन्ती
नमस्कार दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर -
*युवान एवमं राष्ट्रीय युवा योजना, मांडी गॉव नई दिल्ली* के तत्वाधान में *राष्ट्रीय युवा दिवस* स्वामी विवेकानंद जी जयन्ती
समारोह का आयोजन रूलर मॉडल स्कूल मांडी गॉव नई दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय युवा योजना दिल्ली के प्रमुख साथी श्री धर्मेंद्र भाई, श्री सुभाष मावी जी, श्री प्रीतम सिंह जी, श्री शुक्ला जी, मैडम अंजू जी ने श्रदेय भाई जी के गीत *हम बच्चे हिंदुस्तान के* कार्यक्रम की शुरुआत की स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला! ज़ब 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन, शिकागो में स्वामी जी गए वहाँ भारत का प्रतिनिधित्व किया अपने भाषण मे स्वामी जी ने विश्व धर्म सम्मेलन सर्वधर्म समभाव (दुनिया के सारे धर्म का सम्मान करना) का नारा दिया था हमारे देश की पहचान को दुनिया सामने रखा था 100 वर्षे के बाद परम श्रद्देय डॉ. एस. एन. सुब्बाराव (भाईजी) को शिकागो सम्मेलन का निमंत्रण मिला था श्रद्देय भाई जी ने दुनिया को भारत का संदेश दिया था दुनिया के सभी धर्म मेरे है आज हम सब उसी विचार को लेकर काम कर रहे है! श्री संजय भाई बिहारी वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमेन है उन्होने बच्चो को जीवन को सुंदर बनाने का संदेश दिया! तत्पश्चात स्कूल के बच्चो ने योगा, पैंटिंग, नृत्य, और श्रम संस्कार के माध्यम से प्रदर्शन किया था सभी प्रतिभागी बच्चो को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये अंत मे विधालय के प्रिंसिपल श्री जीत तंवर जी ने आये अतिथियो को और युवान संस्था के चेयरमेन श्री संदीप कुसाळकर धन्यवाद किया! *नेशनल युवान फेलोशिप* कार्यक्रम निरंतर चलते रहे जिससे बच्चो को अपने जीवन मे निरंतर प्रगति पथ अग्रसर रहे कार्यक्रम मे कई साथियो ने सफल बनाने मे अपनी भूमिका का योगदान किया!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें