युवा शक्ति से विकसित भारत बनायेंगे - प्रेम कुमार

 युवा शक्ति से विकसित भारत बनायेंगे - प्रेम कुमार 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पटना में युवा संवाद का आयोजन किया गया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत विश्व का युवा देश है । युवा शक्ति से नया सवेरा लायेंगे है संकल्प की विकसित भारत बनायेगे । युवाओं को लेकर पहली बार नीति आयोग ने सार्थक पहल किया है और युवाओं को केंद्र में रखकर नीति का निर्धारण किया है ।युवाओं के पास असीम ताकत हाथों में डिग्रियां मन मे कुछ कर दिखाने की अवसर है लेकिन अबसर नगण्य है । फाउंडेशन हर पंचायत में युवा विकाश केंद्र खोलकर युवाओ को  कैरियर मार्गदर्शन करेगा साथ कौशल विकाश का प्रशिक्षित का शिविर आयोजित करेगा । आज हजारों युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बटेर पालन, बकरी पालन, गाय पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, जैविक खाद निर्माण, जैम जैली, अचार, पापड़, अगरबती, मोमबत्ती, रेडिमेड कपड़ा , खिलौना बनाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे है । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 5 लाख से लेकर 50 लाख तक कि राशि उपलब्ध कराया जा रहा है । स्टार्टप योजना, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत किसी भी युवा/ युवती को प्रशिक्षण में 2 से 5 हजार तक मानदेय दिया जा रहा है । फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रेरणा विजय ने बताया कि हम युवाओ को एक्सपोजर विजिट के लिए देश विदेश में युवाओं को भेजते है । प्रेम यूथ से जुड़ने के लिए किसी भी जाति,धर्म, भाषा,रंग की भेदभाव नही है कोई भी युवा जो समाज के बेहतरी के लिए कार्य करना चाहता है वह हम से जुड़ सकता है । उन्होंने युवाओं चरित्र निर्माण पर वल दिया व्यक्ति की चित्र नही चरित्र की पूजा होती है । आज पूरा भारत स्वामी जी के आदर्शों को मान रही है यह स्वामी जी का चरित्र है । सामाजिक कुप्रथा नशा सेवन, दहेज, लिंग भेद, छुआछूत, मृत्यु भोज , वाल विवाह के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करें । युवा संवाद में सुरभि कुमारी , श्यामली कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजू कुमारी, मनीषा कुमारी, ऋतु कुमारी, हिमांशु शर्मा,रवि प्रकाश, अविनाश पांडेय, सन्नी कुमार समेत हजारों युवाओं ने भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत