नई शिक्षा नीति में वॉलेंट्रीयरशिप महत्वपूर्ण कदम - डॉ पूनम
नई शिक्षा नीति में वॉलेंट्रीयरशिप महत्वपूर्ण कदम - डॉ पूनम
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना सिटी - आर पी एम महिला महाविद्यालय , पटना सिटी के सभागार प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ पूनम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
अपने संबोधन में प्रो (डॉ.) पूनम , प्राचार्या , आर पी एम महिला महाविद्यालय पटना सिटी ने इस महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कार्यक्रम के आयोजन के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं से सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया ।उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में वॉलेंट्रीयरशिप एक महत्वपूर्ण कदम है इससे छत्राओं को सामाजिक कार्यो से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही जीवन मे सेवा की भाव पैदा होगी । डॉ पूनम ने छात्राओं से आह्वान किया कि विकसित भारत की सपना को साकार करने की जिम्मेदारी आपकी ही कंधों पर है ।
गांधीवादी प्रेम कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक तथा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव ने युवा विकास में स्वयंसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पिछले चार दशकों में प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा किए गए व्यापक कार्यों की जानकारी दी, जिनमें गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में युवा क्लब, किसान क्लब, खेल क्लब तथा विज्ञान क्लब की स्थापना शामिल है। उन्होंने बताया कि 1,365 संस्थानों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं तथा हजारों विश्वविद्यालयी छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने फाउंडेशन की स्वयंसेवी पहलों और उनके छात्रों एवं समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की भी विस्तार से चर्चा की। फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर ऋतिक राज वर्मा ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया और बताया कि व्यक्तिगत प्रयास किस प्रकार सार्थक सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने छात्रों से समुदाय के कल्याण और विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।अमित कुमार योग साधक ने योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर बल दिया। अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से उन्होंने छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ वीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रीति कुमारी, डॉ मेराज जुदीन , डॉ प्रकाश दास, डॉ नुजहत जहाँ, डॉ अमोल, सन्नी कुमार, स्वेता कुमारी, स्नेहा श्रीवास्तव , मन्नी कुमार समेत सैंकड़ो छात्राओं ने उत्साहित होकर कार्यक्रम में भाग लिया ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें