राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने श्यामनंदन कुमार यादव,मिल रही बधाई और शुभकामनाएं!युथ एजेंडा के लिए दनियावां (पटना) से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट*
*राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने श्यामनंदन कुमार यादव,मिल रही बधाई और शुभकामनाएं!युथ एजेंडा के लिए दनियावां (पटना) से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट*
यूथ एजेंडा से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने ग्राम चौड़ा (खुसरूपुर) निवासी श्याम नंदन कुमार यादव को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्याम नंदन कुमार यादव लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे हैं।
श्यामनंदन खेती-किसानी और किसान मजदूरों की समस्याओं से लगातार रूबरू होते हुए उनके निदान की कोशिशों में जुटे रहते हैं। खेतों की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उनकी विशेष रुचि रही है। किसान हितों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद श्याम नंदन ने किसानों की मूलभूत जरूरतों को लेकर बिहार और केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए *सस्ती सिंचाई योजना* को हर खेत तक पहुंचाना जरूरी है। इसके साथ ही किसानों को *जैविक खाद, यूरिया, डीएपी और फॉस्फेट* की प्रचुर और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। गुणवत्तापूर्ण बीजों की आपूर्ति भी खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अनिवार्य है।
श्याम नंदन ने बाढ़, सुखाड़ और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं में फसल खराब होने पर *कृषकों को मुआवजे की त्वरित कार्यवाही* करने की भी मांग उठाई, ताकि किसान आर्थिक संकट से बच सकें।
*बधाई देने वालों में शामिल:*
श्याम नंदन की इस नई जिम्मेदारी पर जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी उत्तम सिंह बाल्यान, राजद नेता सुभाष पोद्दार, वरीय मीडिया कर्मी व साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार नयन, मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार यादव और हिलसा के सामाजिक कार्यकर्ता जलेन्द्र कुमार यादव सहित उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि श्याम नंदन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से बिहार के किसानों और खेत मजदूरों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें