ऑक्सीजन हो रहे है कम आओ पेड़ लगाये हम - अनिल
ऑक्सीजन हो रहे है कम आओ पेड़ लगाये हम - अनिल
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना भारतीय प्राणि सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना के द्वारा दिनांक 05 जून 2026 को एमएल रूनवाल बहुउद्देशीय हॉल में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय के प्रांगण में “एक पेड़ माँ का नाम” के अंतर्गत प्रभारी अधिकारी, भारतीय प्राणि सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना के नेतृत्व में गणमान्य अतिथियों तथा विद्यार्थियों के द्वारा वृक्षारोपण के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शोभा श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्राणीविज्ञान विभाग, पटना वीमेंस कॉलेज ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अवसर की शोभा बढ़ाई। श्री मनीष चंद्र पटेल, सहायक प्राणिविज्ञानी, भाप्रास, पटना के द्वारा सभा का स्वागत तथा मंच का संचालन किया गया। डॉ. एम.ई. हसन, वैज्ञानिक-ई एवं नोडल अधिकारी, भाप्रास, पटना ने वायु, जल, भूमि और जैव विविधता की रक्षा के हमारे कर्तव्य के वैश्विक अनुस्मारक के रूप में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर जोर दिया।
डॉ अनिल कुमार, प्रभारी अधिकारी, भारतीय प्राणि सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने उदभाषण में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का समर्थन करने जैसी स्थायी प्रथाओं पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण जिम्मेदारी में नेतृत्व करने का आग्रह किया।
डॉ अनिल कुमार,भारतीय प्राणि सर्वेक्षण, गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना तथा डॉ संजय कुमार, सहायक प्राध्यापक, प्राणीविज्ञान विभाग, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुल्तानपुर के द्वारा एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शोभा श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्राणीविज्ञान विभाग, पटना वीमेंस कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ संजय कुमार, सहायक प्राध्यापक, प्राणीविज्ञान विभाग, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुल्तानपुर एवं डॉ प्रेम कुमार , प्रेम यूथ फाउंडेशन, पटना ने भाग लिया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर बल देते हुए संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का समर्थन करने जैसी सतत प्रथाओं पर जोर दिया। अतिथियों द्वारा गंगा समभूमि प्रादेशिक केंद्र, पटना के पर्यावरण सरंक्षण की भूमिका को देखते हुए इसकी सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में हैकथॉन 2026 (लेवल 1 स्क्रीनिंग) के विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रभारी अधिकारी ने सभी प्रतिभगियों तथा अतिथियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी सराहना की। कार्यक्रम का समापन सुश्री सुनीता पात्रा, सहायक प्राणिविज्ञानी, भाप्रास, पटना के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें