पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरा - डॉ रणवीर नंदन

 पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरा - डॉ रणवीर नंदन 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा का आयोजन युवा आवास पटना से किया गया । पूर्व विधानपार्षद व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन ने युवा आवास में पौधारोपण किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घँटी है । विकाश के अंधी दौड़ में पर्यावरण का सबसे अधिक क्षति हो रहा है । पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से हरित पट्टी में लगातार कमी आना चिंता का विषय है । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम का संदेश दिया उसे जन जन तक पहुचाने में फॉउंडशन की अहम भूमिका है । उन्होंने हर व्यक्ति को पेड़ लगाने एवं बचाने की जरूरत है ।  पदयात्रा युवा आवास से आरंभ होकर राजधानी के विभिन्न मार्गों से होते हुये गाँधी मैदान गाँधी मूर्ति के पास पहुँचा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । मौके पर उपस्थित भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत बिहार के राजयनिदेशक कपिलदेव राम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग आज विश्वव्यापी समस्या है जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है यह चिंता का विषय है समय रहते काबू नही पाया गया तो भयावह परिणाम भुगतने होंगे । प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि पदयात्रा तीन हजार से अधिक स्वयंसेवको ने भाग लिया है । फाउंडेशन 25 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है । पदयात्रा में दिलीप कुमार, अविनाश पांडेय, मन्नी कुमार, खुशी कुमारी, रंजन कुमार, मन्नी कुमार, ऋषिकेश भट्ट , मारिया, अलीशा ,दीपक, आदित्य समेत हजारों स्वयंसेवको ने हाथ मे पोस्टर लेकर अहले सुवह राजधानी के सड़को पर उतर गये । स्वयंसेवको ने पर्यावरण को लेकर खूब नारा लगाये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे