*सुबह-सुबह फायरिंग से दहला खुसरूपुर का चैनपुर गांव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच*
*सुबह-सुबह फायरिंग से दहला खुसरूपुर का चैनपुर गांव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच*
रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर।थाना क्षेत्र का चैनपुर गांव गुरुवार की सुबह गोलीबारी से दहल गया। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत और खौफ का माहौल पैदा कर दिया है।गोलीबारी की घटना में विकास कुमार की पुत्री नेहा कुमारी (12 वर्ष) और अरुण सिंह की पत्नी सोना देवी (50 वर्ष) गोली लगने से जख्मी हो गई है।दोनों जख्मी महिलाओं को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।दोनों को पैर में गोली लगी है।
बताया जाता है कि गिट्टी बालू आपूर्ति में कमीशन को लेकर दो पक्ष में तनातनी के बाद गोलीबारी की गई।ग्रामीणों की माने तो 50 राउंड से अधिक फायरिंग की गई।गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हर कोई अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गया।
सूचना मिलते ही खुसरूपुर पुलिस हरकत में आ गई और थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें