खुसरूपुर में नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा, आए दिन हो रहे हादसे*

 *खुसरूपुर में नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा, आए दिन हो रहे हादसे*


रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर

यूथ एजेंडा

खुसरूपुर में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रायः ई रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। नाबालिगों के हांथ में ई रिक्शा आने से सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।नाबालिगों के कारण यात्रियों के जान पर खतरा बना हुआ है। 

खुसरूपुर में नियम-कायदों को ताक पर रख ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ाए जा रहे हैं।कार्रवाई नहीं होने से बेपरवाह नाबालिग चालक शहर ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं।ई-रिक्शा का चलन बढ़ने से इसका दुरुपयोग भी बढ़ गया है। नाबालिग ई-रिक्शा को अनियंत्रित गति व लापरवाही से बिना किसी डर के दौड़ा रहे हैं। इससे हर समय उसमें बैठी सवारियों को ही नहीं, अन्य वाहनों व राहगीरों को भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।कानूनन नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाना गैरकानूनी और खतरनाक है। इसे व्यावसायिक वाहन माना जाता है, जिसके लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस की भी आवश्यकता होती है।पर किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी है या नहीं,यह जांच का विषय है। नाबालिगों को गाड़ी चलाने देने पर माता-पिता पर ₹25,000 तक का भारी जुर्माना या 3 साल तक की जेल का प्रावधान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे