गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 05 अगस्त 2026 गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 05 अगस्त 2026 को छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता *मिलेनियम एयरहोस्टेस अकादमी* के निदेशक *श्री मनीष कुमार* थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रोफेसर श्यामा राय* के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का सफल संचालन एवं आयोजन प्लेसमेंट सेल की समन्वयक तथा इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका *डॉ. उर्वशी गौतम* के निर्देशन में संपन्न हुआ। अपने व्याख्यान में श्री मनीष कुमार ने छात्राओं को विमानन (एविएशन) क्षेत्र में उपलब्ध विविध रोजगार संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एयरलाइन उद्योग में केबिन क्रू के साथ-साथ *ग्राउंड स्टाफ* एवं अन्य ग्राउंड ऑपरेशंस से संबंधित करियर विकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला...