गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना, 05 अगस्त 2026
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के लेसमेंट सेल द्वारा दिनांक 05 अगस्त 2026 को छात्राओं के लिए एक विशेष प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता *मिलेनियम एयरहोस्टेस अकादमी* के निदेशक *श्री मनीष कुमार* थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रोफेसर श्यामा राय* के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला का सफल संचालन एवं आयोजन प्लेसमेंट सेल की समन्वयक तथा इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका *डॉ. उर्वशी गौतम* के निर्देशन में संपन्न हुआ।
अपने व्याख्यान में श्री मनीष कुमार ने छात्राओं को विमानन (एविएशन) क्षेत्र में उपलब्ध विविध रोजगार संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एयरलाइन उद्योग में केबिन क्रू के साथ-साथ *ग्राउंड स्टाफ* एवं अन्य ग्राउंड ऑपरेशंस से संबंधित करियर विकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को आवश्यक कौशल, व्यक्तित्व विकास, संचार क्षमता तथा चयन प्रक्रिया के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर श्री मनीष कुमार ने गंगा देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए 100% छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान करने की घोषणा भी की, जिससे इच्छुक छात्राएं विमानन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की दो छात्राओं की उल्लेखनीय उपलब्धि भी साझा की गई। कुमारी श्रुति श्रीवास्तव का चयन इंडिगो एयरलाइंस में कैबिन क्रू के पद पर तथा कुमारी क्वीन रंजन का चयन पटना एयरपोर्ट में ग्राउंड स्टाफ के पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर प्राचार्या, शिक्षकों एवं सभी छात्राओं ने दोनों चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यशाला में महाविद्यालय की आईक्यूएसी (IQAC) समन्वयक डॉ. भाव्या झा, डॉ. रंजना झा, डॉ. बिधुबाला, डॉ. जागृति आनंद,डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. अंजू कुमारी,डॉ. आरती कुमारी तथा डॉ. दीक्षा सिंह सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विमानन क्षेत्र में करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी छात्राओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें