विधायक ने किया 6 दिवसीय स्वैच्छिक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन, NEP-2020 के तहत मिलेगा 2 क्रेडिट अंक*
*विधायक ने किया 6 दिवसीय स्वैच्छिक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन, NEP-2020 के तहत मिलेगा 2 क्रेडिट अंक*
----
यूथ एजेंडा रिपोर्टर डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट!🌧️🌸🌺🌷🌷🪴💞
*दनियावां(पटना).समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के सभागार में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत* अनिवार्य 6 दिवसीय वोलेंटियरशिप कार्यक्रम का दीपप्रज्वलन से आगाज हुआ। मुख्य अतिथि हिलसा के जदयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ0 पिंकी कुमार, खेलकूद प्रभारी डॉ0 रविन्द्र साह व अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। विधायक ने पोडियम से छात्रों को संबोधित किया। मंच संचालन डॉ0 अभिषेक कुमार ने किया।
*"आपदा में सेवा ही सच्ची शिक्षा": विधायक*
विधायक प्रेम मुखिया ने कहा कि *"छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लेकर समाज के पीड़ित लोगों की सेवा करनी चाहिए। आपदा प्रबंधन के कोर्स से विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।"*
*दूसरा सत्र: बीडीओ ने बताया वोलेंटियरशिप का फायदा*
दूसरे सत्र में हिलसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने बिहार सरकार के वोलेंटियरशिप कार्यक्रम को समय पर करने के फायदे बताए। हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ0 घनश्याम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि *"स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। राज्य सरकार चाहती है कि युवा शक्ति आपदा प्रबंधन और सामुदायिक विकास में सीधे जुड़े।"*
*तीसरा सत्र: खेल-कूद, योग व पर्यावरण संरक्षण पर रहा फोकस*
सेमेस्टर-4 के हिंदी मेजर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित विशेष तीसरे सत्र में तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई:
1. *खेल-कूद व स्किल्स डेवलपमेंट:* खेलकूद प्रभारी डॉ0 रविन्द्र साह ने *ऊंची कूद, लम्बी कूद, योगासन, चेस, खो-खो व अन्य शारीरिक गतिविधियों* के लाभ बताए। उन्होंने महाविद्यालय में चलने वाली आगामी स्पोर्ट्स गतिविधियों से *स्किल्स डेवलपमेंट* पर जोर दिया।
2. *पर्यावरण संरक्षण:* मुख्य अतिथि *अवकाश प्राप्त बॉटनी के प्राध्यापक प्रो0 बालकिशोर प्रसाद* ने *पौधारोपण व उसके संरक्षण* पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि *"पेड़ लगाना ही नहीं, उसे बचाना भी वोलेंटियर का धर्म है। पर्यावरण बचेगा तभी समाज बचेगा।"*
3. *NEP में 2 क्रेडिट:* डॉ0 घनश्याम कुमार ने स्पष्ट किया कि *"विद्यार्थियों के लिए वोलेंटियरशिप कार्यक्रम NEP-2020 में अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए एकेडमिक क्रेडिट बैंक (ABC) में 2 पॉइंट्स दिए जाएंगे"* जो सीधे रिजल्ट में जुड़ेंगे।
*हिलसा के ग्रामीण परिवेश से जुड़ाव: लोकाईन बाढ़ पीड़ितों की सेवा पहला फर्ज*
मीडिया प्रभारी व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजीव नयन ने कहा कि *"हिलसा के पश्चिमी इलाके से गुजरने वाली बरसाती नदी लोकाईन के बाढ़ से पीड़ित परिवारों की सेवा करना आपलोग वोलेंटियर का फर्ज है।"* इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को क्लास से निकालकर खेत-खलिहान और बाढ़-पीड़ितों के बीच ले जाना है।
*ग्रामीण छात्रों को होगा चौतरफा फायदा:*
1. *रोजगारपरक कौशल:* आपदा प्रबंधन और स्पोर्ट्स से सरकारी-निजी नौकरियों में प्राथमिकता।
2. *शारीरिक दक्षता:* योगासन, खो-खो, एथलेटिक्स से मिलेगी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती
प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह ने कहा कि 6 दिनों में छात्र गांवों में जाकर सफाई, स्वास्थ्य जांच शिविर और बाढ़ राहत की मॉक ड्रिल करेंगे। एनएसएस समन्वयक डॉ0 पिंकी कुमार ने बताया कि 450 से अधिक छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
कार्यक्रम में मंच संचालक डॉ0 अभिषेक कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ0 पिंकी कुमारी,भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर मंडल,पर्यावरण विज्ञान के शिक्षक डॉ0 अमित कुमार,डॉ0 संदीपा इंद्रा, डॉ पंकज कुमार,डॉ0 सौरभ कुमार,डॉ अश्विनी कुमार झा,डॉ पीसी चौरसिया,डॉ कुमारी लूसी,डॉ प्रभात कुमार,डॉ मनोज कुमार,बीएसए के अध्यापक राजमणि कुमार, कुमार पवन,आलोक कुमार सिंह, एकाउंटेंट रोनित राय,तकनीकी कर्मी मधुसूदन कुमार,राजा कुमार,शैलेश कुमार,रंजीत,चिंटू,बीरेंद्र कुमार,गुड्डू व 300 से अधिक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें