शिक्षा, शोध और पारदर्शी प्रशासन को नई ऊँचाइयों तक ले जाना हमारी प्राथमिकता" — कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह

 "शिक्षा, शोध और पारदर्शी प्रशासन को नई ऊँचाइयों तक ले जाना हमारी प्राथमिकता" — कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


 पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति के स्वर्णिम एक वर्ष पूर्ण होने पर टी.पी.एस. कॉलेज परिवार ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ


पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व का सफल एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुँचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने टी.पी.एस. कॉलेज परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें कुलपति के रूप में कार्य करने का जो अवसर प्राप्त हुआ है, उसमें टी.पी.एस. कॉलेज परिवार के सहयोग, विश्वास एवं स्नेह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को उत्तरदायी और छात्रहितैषी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध और पारदर्शी प्रशासन को नई ऊँचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता रही है तथा भविष्य में भी विश्वविद्यालय को अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।


कुलपति महोदय के संबोधन के उपरांत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि वे आज केवल कुलसचिव के रूप में नहीं, बल्कि टी.पी.एस. कॉलेज परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं कार्यकुशलता की नई संस्कृति विकसित हुई है तथा विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


टी.पी.एस. कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. विनय भूषण कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं अकादमिक गुणवत्ता को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय के दूरदर्शी नेतृत्व ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।


डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि कुलपति महोदय सदैव शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी जो पहचान एवं कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा है, उसमें कुलपति महोदय के स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मुकुंद कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय को नई दिशा, नई पहचान एवं नई कार्यसंस्कृति प्रदान की है। प्रो. हेमलता सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध संस्कृति, छात्र कल्याण एवं प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। प्रो. तारिक फातमी ने कहा कि कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा सभी घटकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजीव रंजन ने कहा कि कुलपति महोदय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं शैक्षणिक सुधार लागू किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। रामेश्वर दास महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह का नेतृत्व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बन चुका है।


कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रतिनिधि डॉ. अंकित तिवारी एवं शिवम पराशर ने किया। उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय विद्यार्थियों की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को समझने वाले संवेदनशील शिक्षाविद् हैं तथा उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।


अंत में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की ओर से श्री वेंकटेश कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाया है। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्य वातावरण प्राप्त हुआ है तथा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।


कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए टी.पी.एस. कॉलेज परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के बीच यह आत्मीय संबंध उच्च शिक्षा के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा तथा कुलपति महोदय के नेतृत्व में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।


इस अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के शिक्षक प्रो. नवेंदु शेखर, प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ. हंस कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. सुषोभन पलाधी, डॉ. रवि प्रभाकर, डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, प्रो. हेमलता सिंह, प्रो. तारिक फातमी, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री कुमार अमिताभ, श्री दीपक कुमार सिंह, श्री वेंकटेश कुमार, श्री तुमुल आनंद, छात्र प्रतिनिधि डॉ. अंकित तिवारी एवं शिवम पराशर सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान