प्रेम यूथ फाउंडेशन की पहल: प्राचार्य बने योग गुरु, मशरूम खेती-मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार का दिया मंत्र*
*नई शिक्षा नीति के वॉलेंटियरशिप कार्यक्रम में योग, पर्यावरण और रोजगार का संगम*
---
*प्रेम यूथ फाउंडेशन की पहल: प्राचार्य बने योग गुरु, मशरूम खेती-मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार का दिया मंत्र*
---
*यूथ एजेंडा के लिए,रिपोर्टर, डॉ0 राजीव नयन सिंह*🌸🌧️🌧️🌺🌺🪴🌷🌷🐟🐟
---
*दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ समीपवर्ती एस.यू. कॉलेज हिलसा में नई शिक्षा नीति के* वॉलेंटियरशिप कार्यक्रम के तहत प्रेम यूथ फाउंडेशन ने योग सत्र, पर्यावरण परिचर्चा और इनडोर गेम्स का आयोजन किया। स्वास्थ्य, प्लास्टिक निपटारे और स्वरोजगार परक प्रशिक्षण इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहा।
*दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ*
सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह, प्रेम यूथ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक श्री प्रेम कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पिंकी कुमारी, मीडिया कर्मी व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजीव नयन और रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष संदीपा इंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
*प्राचार्य ने सिखाए योग के गुर*
कार्यक्रम की खास बात रही कि प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह खुद योग शिक्षक की भूमिका में दिखे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि इसी भारत की धरा के ऋषि थे, जिन्होंने योग को भारतीय परंपरा से जोड़ा।हिलसा के चिकित्सक डॉ0 अनुज कुमार ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुर्वेद अपनाने की सलाह दी।
*खेल और इनडोर प्रतियोगिता*
खेल प्रभारी डॉ रविन्द्र साह ने जिम, खो-खो, शतरंज और कैरम जैसे खेलों की महत्ता बताई। मौके पर इनडोर गेम्स प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
*पर्यावरण और स्वरोजगार पर जोर*
मुख्य अतिथि प्रेम कुमार ने कहा, "रोज 5 किमी पैदल चलें। पौधरोपण हर युवा का धरती पर कर्ज है। पॉलीथिन छोड़ कपड़े के झोले अपनाएं।" उन्होंने बताया कि फाउंडेशन वर्मी कंपोस्ट, मशरूम पालन, मधुमक्खी पालन और बटेर पालन का कोर्स वर्क करा रहा है। ये छात्रों के लिए आय का जरिया बनेगा। हर माह कॉलेज में मशरूम खेती की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
एनएसएस पदाधिकारी डॉ पिंकी कुमारी और डॉ0 राजीव नयन ने इन गतिविधियों को विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक बताया। सम्राट सरकार और संदीपा इंद्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
*ये रहे मौजूद*: मौके पर, डॉ0 घनश्याम कुमार,डॉ0 सम्राट सरकार,डॉ0 प्रभात कुमार,डॉ भी के मंडल,डॉ0 अभिषेक कुमार,डॉ अमित कुमार,डॉ कुमारी लूसी,डॉ सौरभ,डॉ मनोज कुमार,लेखापाल रोनित रॉय,खेलों से जुड़े आलोक कुमार सिंह,पुस्तकाध्यक्ष कुमार पवन,जलेन्द्र कुमार,चिंटू कुमार,तकनीकी कर्मी मधुसूदन,गुड्डू,छात्र संघ के आशिष पटेल,रिशु पटेल, सियापति,नवीन मालाकार,वजरंगी लाल वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें