स्वास्थ्य परिचर्चा,योगाभ्यास सत्र के वाद महाविद्यालय से निकली पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली
स्वास्थ्य परिचर्चा,योगाभ्यास सत्र के वाद महाविद्यालय से निकली पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली
---
पीएमसीएच के डॉ0 प्रियदर्शी विवेक ने दिया छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक स्पीच
---
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट!
-------🌷🌷🌺🌺🇮🇳🌧️🌧️🪴🪴🍒🍒🍉
हिलसा(नालंदा).प्राकृतिक परिवेश में बसे सूर्य मंदिर तालाब परिसर के समीप श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा(एस यू कॉलेज, हिलसा, नालंदा) में वोलेंटियरशिप कार्यक्रम के तहत सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को योगाभ्यास सत्र के बाद,पीएमसीएच के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ0 प्रियदर्शी विवेक ने मोटिवेशनल स्पीच देकर उनकी हौसलाअफजाई की।उन्होंने कहा कि बरसात में मच्छरजनित रोगों के पनपने की आशंका रहती है।वर्षा के गंदे जल को संग्रहित न होने दें।डॉ0 प्रियदर्शी जी ने बताया कि ज़ोडों के दर्द से बचने के लिए दूध,अंडा, विटामिन-डी का सेवन करना चाहिए।सूर्य की रोशनी में पर्याप्त मात्रा में नेचुरल विटामिन-डी पाया जाता है।छात्राओं ने उनसे नीट की तैयारी पर सवाल पूछे।प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह,योग गुरु बदलपुर के अवकाश प्राप्त सैनिक अजय कुमार,कृष्णा प्रसाद व रोहित राज ने उपस्थित 1500 छात्र-छात्राओं को योगासन, अनुलोम-विलोम,भुजंगासन व कई सांस क्रिया को कर के सिखाया।प्राचार्य डॉ0 शिवचंद्र सिंह ने कहा कि योग से निरोग का सफर तय होता है।महर्षि पतंजलि ने योग को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बना दिया।दूसरे सत्र में हिलसा सूर्य मंदिर परिसर से पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक-पॉलीथिन मुक्त हिलसा शहर,कूड़ा कचड़ा निपटारा के लिए स्लोगन देते हुए एक जागृति पूर्ण रैली निकाली गई जो सूर्यमंदिर तालाब का परिक्रमा करते हुए हिलसा रेलवे स्टेशन होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचा।जिसके बाद उन्हें रिफ्रेश करने के लिए निम्बू पानी शरबत, फ्रूटी,ओआरएस घोल, दही लस्सी व चिल्ड ठंडे पेय वितरित किए गए।कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी प्रो0 पिंकी कुमारी,प्रो0 संदीपा इंद्रा,स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो0 रविंद्र साह,परीक्षा नियंत्रक डॉ0 शिव प्रसाद ठाकुर,जिम इंचार्ज डॉ0 अभिषेक कुमार, नयनश्री नाज,तरन्नुम परवेज,रैली लीडर नाजिया खातून,चंदन कुमार,आलोक कुमार,नीरज पटेल,मीडिया कर्मी संतोष कुमार पार्थ,राजा,गुड्डू,नवीन मालाकार, मधुसूदन कुमार व महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक, कर्मी व 1500 से अधिक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।गुरुवार को कैरम,लूडो,चेस व जिम्नेजियम से जुड़े इवेंट्स आयोजित किये जायेंगे।जबकि 10 जुलाई को वोलेंटियरशिप कार्यक्रम का समापन होगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें